महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर एक फिल्मी गाने के सहारे विवादित टिप्पणी के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा लगातार सुर्खियों में है। शिवसेना सांसद समेत तमाम शिंदे समर्थकों का कहना है कि कुणाल को शिंदे से तत्काल माफी मांगनी होगी। लगातार हो रही बयानबाजी के बीच कुणाल कामरा ने सोमवार देर रात अपना विस्तृत बयान जारी किया। कामरा ने कहा कि उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं कहा, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी विस्तृत बयान में कहा, 'मैं माफी नहीं मांगूंगा। मैंने जो कहा, वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी कह चुके हैं।'