फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Protest: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों का बड़ा एलान

Thu, 19 Dec 2024 04:15 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहा किसान आंदोलन तेज होगा। बुधवार को किसानों ने पूरे पंजाब में रेल रोको आंदोलन किया। दोपहर 12 से 3 बजे तक कई जगह ट्रेनें रोकी गईं। वहीं अब किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद की घोषणा की है। केंद्र पर दबाव बनाने की रणनीति के तहत किसान नेताओं ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद करने का एलान किया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखेंगे। हम दुकानदारों, धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडल और ट्रेड यूनियनों से मीटिंग करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें