जम्मू-कश्मीर की कुलगाम पुलिस ने यौन शोषण से जुड़े मामले में एक नाबालिग लड़की आजाद कराया और तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के कुलगाम मे पिछले महीने पीड़ित लड़की के पिता ने अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित लड़की को बनीहाल इलाके से बचाया। पीड़ित की मानें को तो उसके साथ ज्यादती और बुरी सलूक हुआ। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया और उसे ब्लैकमैल भी किया गया जिस कारण वो अपने परिजनों से अपने साथ हो रहे इस वाकये को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। पुलिस द्वारा बचाई गई इस लड़की ने बयान देते हुए उसका और दूसरी लड़कियों का यौन शोषण करने वाले लोगों का नाम बताया जिसमें एक पुलिस अधिकारी का नाम भी आ रहा है जो वर्तमान में जम्मू में तैनात है। सुनाते हैं पीड़ित लड़की की कहानी उसी की जुबानी। फिलहाल इस मामले की तहकीकात एसआईटी को दी गई है।