कर्नाटक के बेलगाम में एक बार में पुलिसवाले ने रौब दिखाते हुए बार टेंडर की जमकर पीटाई कर दी। दरअसल बार का क्लोजिंग टाइम होने के बाद पुलिसवाले ने बार टेडर से शराब मांगी, जिसपर बार टेडर ने बार क्लोज होने की बात कहकर पुलिसवाले को मना कर दिया। इसी बात पर गुस्साए पुलिसवाले ने बार टेंडर और बार मालिक की डंडे से पिटाई कर दी। पूरी घटना बार में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।