यूपी पुलिस ने बुलंदशहर में मुठभेड़ के बाद पंद्रह हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग कर रही पुलिस पर दो बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में राजू नाम का बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया जबकि एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा।