फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस में फूट, कार्यकर्ताओं का बवाल

Tue, 17 Apr 2018 05:42 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

कर्नाटक में चुनाव से पहले ही कांग्रेस में फूट दिखती नजर आ रही है। विरोधी इसे कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व का नतीजा बता रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा कर्नाटक के मंड्या और चिकमंगलूर पार्टी दफ्तर पर निकला। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी ऑफिस को तहस नहस कर दिया। बताया जा रहा कि पार्टी कार्यकर्ता टिकटों के बंटवारे को लेकर खुश नहीं हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 218 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कई बड़े नेता भी इस सूची से खफा हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें