समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा सरायरंजन प्रखंड के झाखरा,शीतलपट्टी गांव में वीवी पैड से निकलने वाली पर्ची भारी मात्रा में फेंका मिला। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को लगी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुचे समस्तीपुर डीएम रौशन कुशवाहा व एसपी, निर्दलीय प्रत्याशी कुणाल कुमार व राजद प्रत्याशी के अरविंद कुमार सहनी पहुंचे। वहीं, प्रत्याशियों ने इसकी जांच करने की मांग की। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी व निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दो अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि कई पर एफआईआर दर्ज की गई है।