भजनलाल कैबिनेट ने शनिवार को बड़ा निर्णय लेते हुए गहलोत सरकार में नवगठित जिलों में से नौ जिले और तीन संभाग खत्म कर दिया है। इस निर्णय के बाद राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 50 से घटकर 41 रह गई है। यह निर्णय वित्तीय संसाधनों के उचित उपयोग और जनसंख्या के संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भजनलाल सरकार के इस फैसले पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है।