पत्नी की प्रताड़ना और अदालत से दो साल में तारीख पर तारीख के बावजूद न्याय नहीं मिलने से निराश अतुल सुभाष के खुदकुशी के बाद परिवार ने बेटे को न्याय और उसे परेशान करने वाली पत्नी व उसके परिवार को सख्त सजा की मांग की है। अतुल के भाई बिकास की शिकायत पर मृतक की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग व चचिया ससुर सुशील सिंघानिया के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत बीएनएस की कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। बंगलूरू से पुलिस की एक टीम जौनपुर निकिता के घर भी पहुंचीं।