रतन टाटा बिना सुरक्षा गार्ड के नैनो कार में मुंबई के ताज होटल में पहुंच गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रतन टाटा चाहते तो किसी भी लग्जरी कार का खर्च उठा सकते थे लेकिन उन्होंने 1 लाख की कार में यात्रा करना चुना, जिसे उनकी कंपनी ने 2008 में आम भारतीय नागरिकों के कार रखने के सपनों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया था।