महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से ट्रैफिक पुलिस का बेहद ही असंवेदनशील चेहरा सामने आया है। यहां मुंबई ट्रैफिक पुलिस एक ऐसी गाड़ी को बांध कर ले गई जिसमें एक महिला अपने नवजात बच्चे को दूध पिला रही थी। महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से कई बार छोड़ देने की गुहार की लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी।