मुंबई के लोकमान्य तिलक रेल टर्मिनस (एलटीटी) के नजदीक एक सूटकेस में एक नाबालिग लड़के का शव मिला। पुलिस के मुताबिक अज्ञात लड़के का शव रविवार शाम को बरामद हुआ। लड़के की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने ये भी बताया कि सूटकेस को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा जिसके बाद उन्होंने इस संबंध में जीआरपी को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़के का शव कपड़े में लपेटा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में तिलक नगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया स्टेशन में लगे सीसीटीवी की मदद से मामले की तफ्तीश की जा रही है।