महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने गुरुवार को राज्य का बजट पेश किया। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि 'जो लोग बजट में आश्वासन दे रहे हैं, वो गद्दार हैं। ऐसे में उनकी बात पर विश्वास कैसे किया जा सकता है।' आदित्य ठाकरे ने कहा कि 'बजट में सभी को आश्वासन दिया गया है लेकिन सवाल ये है कि इनमें से कितने पूरे होंगे। जो लोग आज आश्वासन दे रहे हैं, वो गद्दार हैं। ऐसे में उन पर विश्वास कैसे किया जा सकता है!' आदित्य ठाकरे ने कहा कि 2015-19 में भी सरकार ने वादे किए थे लेकिन उनमें से कितने पूरे हुए?