शनिवार को शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा कि अगर समय पर सरकार गठन नहीं होता है तो राष्ट्रपति शासन लगे। इस पर राउत ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के एक नेता कह रहे हैं कि यदि सरकार गठन में देरी होगी तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है। क्या ये चुने हुए विधायकों के लिए धमकी है।