लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही महाराष्ट्र में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच तनातनी की खबरें सामने आने लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस ने शिवसेना की 23 सीटों की मांग खारिज कर दी है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 23 सीटों की मांग की है, लेकिन कांग्रेस को यह स्वीकार नहीं है।