धार जिले की धरमपुरी विधानसभा से भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर पर सोमवार को प्राणघातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। विधायक अपने साथियों के साथ खेत देखने गए थे, इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में विधायक के सिर पर पत्थर लगने से गंभीर चोट आई है। उन्हें तत्काल उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल और फिर शासकीय अस्पताल धामनोद में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है...