फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: जब! बिजली के लिए अधिकारियों के पैरो में गिर गए किसान, देखें वीडियो

Tue, 05 Nov 2024 10:38 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में किसानों ने लाइट न मिलने से नाराज होकर चक्का जाम कर दिया। बता दें कि इकोदिया, चंदाढाना, बनियाढाना, आजामनगर, और परसोरा के किसानों ने सिरोंज-बासोदा रोड पर परसोरा ग्राम के पास प्रदर्शन कर चक्का जाम किया, जो लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चला।

सूचना मिलने पर मौके पर तहसीलदार संजय चौरसिया, विद्युत विभाग के ग्रामीण एई राजीव रंजन और पुलिस भी पहुंची। प्रदर्शनकारी किसान और कांग्रेस नेता सुरेंद्र रघुवंशी सहित अन्य किसानों ने अधिकारियों के पैर पकड़कर लाइट की मांग की। इस पर अधिकारियों को भी सड़क पर बैठकर किसानों से बात करनी पड़ी।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लाइट व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कहीं जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान लगभग एक घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के एई राजीव रंजन ने मोबाइल पर जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे लाइट देने का नियम है, लेकिन खेतों में पलेवा (सिंचाई) चलने के कारण ओवरलोड हो जाने से लाइट बार-बार ट्रिप हो जाती है। हम जल्द ही दूसरी जगह से सप्लाई लेकर व्यवस्था सुधार देंगे। तहसीलदार संजय चौरसिया ने भी किसानों की मांग के अनुसार लाइट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें