फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदिशा के लटेरी में बवाल: हाईवे किनारे मिले गोवंश के अवशेष, कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध; पुलिस पहुंची

Sun, 22 Mar 2026 02:42 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर लटेरी क्षेत्र में हाईवे किनारे गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। सुबह कुछ राहगीरों ने हाईवे किनारे गोवंश के अवशेष देखे, जिसके बाद यह खबर तेजी से आसपास के गांवों और कस्बों में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हिंदू संगठनों ने घटना को गंभीर बताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

पढ़ें: महाकाल मंदिर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन, भोग आरती में किए दर्शन; व्यवस्थाओं की सराहना की मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक गाय और उसका लगभग एक वर्ष का बछड़ा हाईवे पर एक बड़े वाहन में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते यह घटना हुई हो सकती है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। यदि जांच में यह घटना जानबूझकर की गई पाई जाती है, तो इसे गौवंश हत्या मानते हुए आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल साक्ष्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जा रही है और जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें