फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: सिरोंज के खेजड़ा गोपाल में दो हिरणों का बेरहमी से शिकार, ग्रामीणों ने एक शिकारी पकड़ा

Sun, 13 Apr 2025 02:28 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सिरोंज के खेजड़ा गोपाल में हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। शिकारियों ने दो हिरणों को पकड़कर बेरहमी से हत्या कर दी। शनिवार पुलिस और वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा तो हिरणों के शरीर के टुकड़े बरामद हुए। पशुओं की गर्दन धड़ से अलग थी। घटना को लेकर सिरोंज थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक शुक्रवार की रात निरंजन चिढ़ार नामक व्यक्ति अपने गांव के मंदिर पर बैठा हुआ था। तभी पास के गांव खेजड़ा गोपाल की तरफ उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथ में दो मोटर साइकिल की लाइट भी नजर आईं। निरंजन और गांव का चौकीदार मान सिंह व अन्य लोग गांव के सरपंच धन सिंह यादव के पास गए और घटना के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें-  दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी सौगात, नई सुपरफास्ट ट्रेन आज से शुरू, यहां पढ़ें रूट और टाइमिंग

उसी दौरान ग्रामीणों की बाइक शिकारियों की बाइक से टकरा गई और वे लोग नीचे गिर गए। मौके का फायदा उठाकर एक शिकारी भाग गया और दूसरा शिकारी मजहर ग्रामीण निरंजन पर बंदूक तान कर खड़ा हो गया। जान से मारने की धमकी देने लगा। उसी दौरान गांव के सरपंच धन सिंह यादव और अन्य लोग आ गए। झूमा झटकी के बाद सबने मिलकर शिकारी मजहर पर काबू पा लिया और बंदूक छीन ली l उक्त मामले में विदिशा जिले के सिरोंज थाने में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मौके पर से हिरणों के शरीर के शरीर के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें