फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपाइयों के फर्जी मतदान के वायरल वीडियो पर सागर सांसद वानखेड़े की सफाई, बताया कांग्रेस का षड्यंत्र

Tue, 03 Sep 2024 04:27 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

बीते दिनों विदिशा जिले व सागर लोकसभा क्षेत्र के लटेरी में भाजपाइयों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद बवाल भी मचा और कांग्रेस ने मामले को न्यायालय और चुनाव आयोग ले जाने तक की भी बात कहते हुए विरोध प्रदर्शन व स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल, वायरल वीडियो में सागर सांसद लता वानखेड़े के समक्ष मौजूद भाजपाइयों के द्वारा लोकसभा चुनाव के मतदान में फर्जी मतदान करने के किस्से सुनाए जा रहे थे, जिस पर अब सागर लोकसभा क्षेत्र से सांसद लता वानखेड़े ने सफाई देते हुए वायरल वीडियो को कांग्रेस का षड्यंत्र बताया है।

सागर की भाजपा सांसद लता वानखेड़े ने बताया कि कुशवाह समाज का एक बड़ा कार्यक्रम था। कुशवाह समाज के प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया था। उसी में शामिल होने में लेटेरी जा रही थी। हमारे यहां से जो कार्यक्रम जारी होता है, उसका बक़ायदा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया था। उसी दौरान कुछ लोग रास्ते में खड़े थे, उन्होंने रोककर हमारा स्वागत किया। फिर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम की सूचना नहीं होने की बात कही, तो मैंने कहा, हमारे यहां से सूचना बक़ायदा जारी की गई है। मेरे गाड़ी में बैठने के बाद कुछ लोगों में आपसी विवाद होने लगा और जो चुनाव की बात हो रही थी, वो निकाय चुनावों की बात कर रहे थे और वे हमें निकाय चुनाव की सम्भवतः बात सुना रहे थे।

साथ ही कहा कि कांग्रेस की तो यही नीति है। कांग्रेस को सागर लोकसभा से जो शिकस्त मिली है, वो उनको फस्ट्रेशन है और वो इस तरह का मौका ढूंढ रहे हैं, मुझे तो लगता है यह उन्हीं का षड्यंत्र है और उन्हीं के द्वारा यह वीडियो तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। पता नहीं किसने वीडियो बनाकर तोड़मरोड़ कर पेश किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें