फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: फर्जी मतदान वायरल वीडियो मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, पार्षद प्रतिनिधि को ये क्या बोल गए कांग्रेसी

Fri, 30 Aug 2024 07:53 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की लटेरी तहसील में सागर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद लता वानखेड़े के समक्ष गुरुवार को भाजपाइयों का फर्जी मतदान करने का कबूलनामे के वायरल वीडियो ने तूल पकड़ा है और कांग्रेस एक्टिव नज़र आ रही है। इसके विरोध में शुक्रवार को लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी को ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें उल्लेख किया गया कि वर्तमान सांसद लता वानखेड़े के समक्ष महेश साहू स्वयं 15-15 वोट फर्जी डालने का अपराध स्वीकार कर रहा है, जिसके विषय में तत्काल जांच हो और तुरंत कार्रवाई की जाए।

वहीं, उक्त वायरल वीडियो के विरोध में प्रदर्शन कर रही ब्लॉक कांग्रेस जज़्बात में भी बहती हुई नज़र आई, विरोध के दौरान नारे लगाए जा रहे थे। लोकतंत्र के हत्यारों को गिरफ्तार करो, उसी दौरान एक कार्यकर्ता ने कहा कि लोकतंत्र पर धब्बा है महेश साहू छक्का है। ऐसे में अब कांग्रेस के इस प्रदर्शन के वीडियो भी सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खिया बने हुए हैं।

आपको बता दें, गुरुवार को सागर लोकसभा सीट से सांसद लता वानखेड़े के समक्ष फर्जी मतदान करने के वायरल वीडियो में एक भाजपा कार्यकर्ता ये कहता हुआ सुनाई दिया था कि लोकसभा चुनाव में 15 वोट मैंने डाले थे फर्जी। हमने फर्जी तरीके से मतदान किया था, जेल जाते तो हम जाते, उक्त आवाज भाजपा नेता संजय अत्तु भंडारी व पार्षद पति महेश साहू की बताई जा रही है, जिसको लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन और प्रदर्शन किया है। उसी दौरान कार्यकर्ता जज़्बात में इतने बह गए कि वो भाजपा पार्षद पति के विरुद्ध टिप्पणी कर बैठे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें