फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप राजस्थान नहीं आ सकते: मध्यप्रदेश का अफसर चेकिंग के लिए पहुंचा तो रेत माफियाओं ने धमकाया, वीडियो वायरल

Mon, 03 Mar 2025 01:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

मध्यप्रदेश का नीमच जिला राजस्थान से सटा हुआ है। ऐसे में राजस्थान के रेत माफिया नीमच जिले में सक्रिय हैं। लगातार कार्रवाई के बाद भी राजस्थान बार्डर पहुंचने वाले सड़क मार्ग से रेत का अवैध परिवहन जारी है। 

खनिज अधिकारी आरिफ खान ने जब राजस्थान में धरपकड़ के लिए पहुंचे तो रेत माफियाओं ने उन्हें धमकाया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रेत माफिया राजस्थान में कार्रवाई किए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज तो करवा ही रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर नियमों का पाठ भी पढ़ा रहे हैं।

नीमच के रतनगढ़ रोड पर राजस्थान की सीमा क्षेत्र के रामपुरिया में खनिज अधिकारी रविवार को गश्त कर रहे थे। तभी रेत माफियाओं ने उन्हें रोक लिया और वीडियो बनाने लगे। रेत माफियाओं ने खुलेआम माइनिंग अफसर को कहा कि आप राजस्थान में नहीं आ सकते। वहीं, आरिफ खान ने कहा कि बिना रायल्टी के ही मध्यप्रदेश के सीमा में प्रवेश कर रहे हो, ऐसा नहीं होने दूंगा। 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान को जोड़ने वाले मार्ग नीमच-नयगांव, नीमच- रतनगढ़ सहित अन्य रूट से नीमच में बिना रायल्टी के भारी मात्रा में रेत पहुंच रही है। ऐसे में रेत माफियाओं के ठिकानों पर ही कार्रवाई किए जाने के लिए खनिज विभाग के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। इस मामले में खनिज अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि रेत माफियाओं को चेतावनी दी गई है कि वे अगर नीमच जिले में आते हैं तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें