फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर हुआ घायल, बाघ 243 के सिर में लगी चोट

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Updated Wed, 01 Jan 2025 08:33 PM IST

पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ती बाघों की संख्या के बीच अब उनके बीच संघर्ष के मामले भी निकलकर सामने आ रहे हैं। यहां बाघों के बीच आपसी संघर्ष व शिकार के दौरान उनके घायल होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं और हाल ही में बाघ 243 के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, टाइगर शिकार के दौरान घायल हो गया है, जिसका वीडियो पर्यटकों ने PTR में भ्रमण के दौरान बना लिया और वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाघ के सिर में चोट लगी है। वहीं, पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायेक्टर का कहना है कि घायल के बाघ इलाज की व्यवस्था की गई है। उसकी मॉनिटरिंग के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और सतत स्वास्थ्य सुरक्षा का खयाल रखा जा रहा है। PTR में 90 से ज्यादा बाघ मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में वर्तमान समय मे 90 से अधिक छोटे बड़े बाघ विचरण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव बाघों की टेरेटरी में पड़ रहा है, जिससे बाघों के बीच आपसी संघर्ष होना आम बात हो गई है।

वहीं, शिकार के लिए भी बाघों के बीच जद्दोजहद की संभावनाएं बनी रहती है। ताजा घटनाक्रम मंगलवार 31 जनवरी को सामने आया है। पार्क भ्रमण के दौरान पर्यटकों ने बाघ पी 243 का वीडियो बनाया और शोसल मीडिया में वायरल कर दिया। उक्त वीडियो में बाघ के सिर में चोट स्पष्ट दिखाई दे रही है। बाघ के सिर में चोट/घाव होने से उसे चलने-फिरने और विचरण करने में भारी समस्या हो रही है।

PTR प्रबंधन बोला मामले में PTR के डिप्टी डारेक्टर मोहित सूद का कहना है कि कुछ दिनों से बाघ के सिर में चोट है।जिसके इलाज के लिए एंटीसेप्टिक इंजेक्शन दिए गए हैं। इसके इलाज और उसका का खयाल रखा जा रहा है। साथ ही बाघ की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें