फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna Tiger Reserve: पन्ना-अमानगंज मार्ग पर सड़क पार करते दिखा बाघ, राहगीरों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Sat, 30 Nov 2024 04:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

देश-दुनिया में पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है। यहां एक सैकड़ा के करीब बाघों की संख्या हो चुकी है। यही कारण है कि अब पर्यटकों के साथ-साथ राह चलते लोगों को भी बाघों के दीदार आसानी से हो जाते हैं।

ऐसा ही कुछ आज यानी शनिवार को पन्ना-अमानगंज घाटी में देखने को मिला। जहां राहगीरों के वाहनों के पहिए उस वक्त थम गए, जब अचानक राहगीरों को सड़क पार करते हुए एक बाघ दिखा।कुछ समय के लिए तो राहगीर आश्चर्यचकित रह गये, फिर किसी राहगीर ने बाघ का सड़क क्रॉस करते हुए वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि बाघ के सड़क पार करने के बाद राहगीर वहां से निकल सके। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है। अक्सर ही पन्ना-अमानगंज घाटी में मॉर्निक वॉक पर जाते हुए उक्त मार्ग से निकलने वाले राहगीरों को सड़क क्रॉस करते बाघों के दीदार होते रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें