मध्यप्रदेश के मैहर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेट मैच के दौरान जिला अध्यक्ष की बॉलिंग पर बैटिंग करते पूर्व मंत्री लुढ़क गए। इसका मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र के नौगांव नंबर-4 में आयोजित मण्डल स्तरीय सद्भावना क्रिकेट मैच के शुभारंभ कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मैच की शुरुआत करने के लिए पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल बैटिंग कर रहे थे और मैहर जिले के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने बॉलिंग कर रहे थे। तभी गेंद में मारने के दौरान पूर्व मंत्री खुद को नहीं संभाल पाए और जमीन पर लुढ़क गए। इस घटना का वीडियो मैच में मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और वायरल कर दिया।
वीडियो हुआ वायरल
मैहर जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद कमलेश्वर सुहाने इन दिनों जिले भर का दौरा कर रहे हैं। अपने रामनगर प्रवास के दौरान कमलेश सुहाने आज मंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कर रहे थे, तभी जिलाध्यक्ष की बॉल पर बैटिंग कर रहे मंत्री जी लुढ़क गए, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।