मुरैना जिले के पोरसा चौराहा अंबाह में स्थित देशी शराब के ठेके के पास सुबह एक व्यक्ति की साफी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। व्यक्ति की शव सुबह ठेकेे के पास पड़ा मिला है। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने अंबाह थाने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। अंबाह थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने बताया कि मृतक राजेंद्र (40) पुत्र अमर सिंह सखवार ग्राम पाली का ताल निवासी बताया गया है। शव सिविल अस्पताल अंबाह में रखवा दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। युवक की हत्या का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि मृतक राजेंद्र और उसकी हत्या करने वाला आरोपी दीपू शर्मा शराब के आदी हैं। शराब पीकर दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद दीपू शर्मा ने साफी से गला घोंटकर राजेन्द्र की हत्या कर दी है।घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उससे पुष्टि हुई है। आरोपी दीपू शर्मा को हिरासत में लिया है