फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Shadi Drama: शादी में आई लड़की ने दूल्हे को बताया अपना पति, स्टेज पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, Video

Mon, 03 Feb 2025 03:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर के नई सड़क पर एक धर्मशाला में उस समय हंगामा मच गया, जब शादी में पहुंची महिला ने दूल्हे को अपना पति बताकर हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। महिला का कहना था कि यह दूल्हा मेरा पति है और उससे अभी मेरा तलाक नहीं हुआ है। जबकि दूल्हे का कहना था कि छह महीने पहले ही हमारा तलाक हो गया है। हंगामे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

दूल्हे ने तलाक के दस्तावेज दिखाए तो पुलिस ने महिला को वहां से वापस लौटा दिया है। घटना शूजा बाद धर्मशाला नई सड़क की है। बीती रात बसंत पंचमी के अवसर पर उपेंद्र सिंह परिहार की शादी का समारोह चल रहा था। इस दौरान नेहा परिहार रात 12 बजे जनकगंज थाना पहुंची और उसने यह कहते हुए पुलिस से मदद मांगी कि उपेंद्र उसका पति है और अभी दोनों का तलाक नहीं हुआ है। इसके बाद भी वह शादी कर रहा है। अभी पुलिस कोई एक्शन ले पाती उससे पहले ही महिला शादी समारोह में पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया।

इसी समय पुलिस वहां पहुंच गई। उपेंद्र का कहना था कि अक्तूबर 2024 में ही उनका तलाक कोर्ट से हो चुका है। इसके दस्तावेज भी उन्होंने पुलिस को दिखाए। पुलिस को दूल्हे ने तलाक के दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि 25 नवंबर 2012 को उनका विवाद हुआ था। शादी के 13 साल बाद 16 अक्तूबर 2024 को उनका तलाक हो गया है। पुलिस ने दस्तावेज देखने के बाद महिला को समझाइश देकर रवाना कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें