फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: रील बनाने के चक्कर में बांध से छलांग लगाने वाले युवक की 20 घंटे बाद मिला शव, जानें चश्मदीद ने क्या बताया

Mon, 18 Nov 2024 09:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

गुना शहर से 15 किलोमीटर दूर गोपीकृष्ण सागर बांध पर रील बनाने के दौरान बांध में डूबे युवक का शव 20 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है। इस दौरान धरनावदा पुलिस और एसडीईआरएफ की टीमें घंटों तक बांध के संभावित क्षेत्रफल में सर्च ऑपरेशन कर रही थी। अंतत: सोमवार सुबह उन्हें सफलता मिल गई।

बता दें कि गुना शहर के कुशमौदा क्षेत्र में रहने वाला 20 वर्षीय दीपेश लोधा रविवार को अपने दोस्तों के साथ गोपीकृष्ण सागर बांध पर पिकनिक मनाने के लिए गया था। दीपेश के दोस्तों ने खुलासा किया था कि दीपेश बांध की नहर में उतरकर रील बना रहा था, तभी अचानक बह गया और लापता हो गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर सबसे पहले धरनावदा पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पानी काफी गहरा होने की वजह से एसडीईआरएफ को मदद के लिए बुलाया।

हालांकि शाम हो जाने की वजह से रविवार को दीपेश का शव बरामद नहीं हो सका था। उसे ढूढने की मशक्कत सोमवार को भी जारी रही। अंतत: सोमवार सुबह दीपेश का शव गहरे जलभराव वाले क्षेत्र से निकाल लिया गया है। इस घटना के बाद दीपेश के परिवार और मोहल्ले का माहौल पूरी तरह गमजदा हो गया है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि इस हादसे को किस तरह बयां किया जाए। इस बीच पुलिस ने जिला अस्पताल में दीपेश लोधा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें