फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने शुरू किया प्रदर्शन, 28 से भूख हड़ताल करेंगे

Sat, 22 Mar 2025 01:52 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले के ग्राम पंचायत कुशमहां सेजवाही के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य सरकारी आवास योजनाओं का लाभ न मिलने के विरोध में जनपद पंचायत मानपुर के सामने क्रमिक हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल 27 मार्च तक चलेगी। इस दौरान अगर कोई समाधान नहीं निकला तो 28 मार्च से ग्रामीण भूख हड़ताल शुरू करेंगे। 

ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज बारिश नहीं होगी, रीवा और सीधी समेत कई जिलों में आंधी के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम

ग्रामीणों का कहना है कि वे सभी पात्रता मानकों को पूरा करते हैं, फिर भी अब तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। गांव के कई लोग आज भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय प्रशासन से कई बार गुहार लगाने और ज्ञापन सौंपने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा और उसकी मां पर फर्जी तरीके से अनुकंपा नियुक्ति मामले में एफआईआर 

हमारा आंदोलन जारी रहेगा
ग्राम पंचायत कुशमहां सेजवाही के सरपंच सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम कई वर्षों से सरकार और प्रशासन से अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन हमें केवल आश्वासन ही मिले हैं। गांव के गरीब और जरूरतमंद परिवार आज भी पक्के मकान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल, प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि उच्च अधिकारियों ने इस मामले की जांच के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें