फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dog and Monkey Video: यहां बंदर और कुत्ते में है गजब का याराना, एक दूसरे के बिना नहीं खाते हैं खाना

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Updated Tue, 18 Mar 2025 05:04 PM IST

मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के पाली नगर पालिका क्षेत्र में एक अनोखी दोस्ती ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। यहां एक बंदर और कुत्ते के बीच ऐसी गहरी दोस्ती देखने को मिल रही है, जो आमतौर पर बहुत कम ही नजर आती है। इन दोनों की मजेदार हरकतों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग न सिर्फ हैरान हो रहे हैं। बल्कि इनकी दोस्ती की मिसाल भी दे रहे हैं।

पाली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक दो में रहने वाले स्थानीय लोगों ने इस अनोखी जोड़ी को अपने परिवार का हिस्सा बना लिया है। इस वार्ड के लोगों ने कुत्ते का नाम लूसी और बंदर का नाम मुन्नी बाई रखा है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों हमेशा साथ रहते हैं, एक-दूसरे के साथ खेलते हैं और एक-दूसरे का ध्यान भी रखते हैं।

यह भी पढ़ें: भूकंप, आग और प्राकृतिक आपदा से कैसे बचें...बिल्डिंग में फंसे हैं तो क्या करें, बताया ये तरीका

वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे तारीफ
इस दोस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें मुन्नी बाई (बंदर) और लूसी (कुत्ता) को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में बंदर, कुत्ते के ऊपर उछल-कूद करता नजर आ रहा है। वहीं, कुत्ता भी उसकी शरारतों का पूरा आनंद ले रहा है। इस नटखट जोड़ी की हरकतें इतनी दिलचस्प हैं कि लोग इसे देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस दोस्ती की खूब चर्चा कर रहे हैं। कोई इसे प्रकृति का अनोखा करिश्मा कह रहा है, तो कोई इसे बिना स्वार्थ का प्यार मान रहा है। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि इंसानों को इन जानवरों से दोस्ती और आपसी समझदारी सीखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जिस जगह श्रीकृष्ण ने रखे कदम, वहां बनेंगे तीर्थस्थल, चित्रकूट के लिए ये बोले

स्थानीय लोगों का क्या कहना है?
पाली के वार्ड नंबर दो के निवासियों का कहना है कि मुन्नी बाई और लूसी को देखना उनके लिए रोज़मर्रा की जिंदगी का एक खास हिस्सा बन गया है। लोग इन्हें खाना खिलाते हैं और इनकी दोस्ती को देखकर खुश होते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह दोनों एक-दूसरे का सहारा बन चुके हैं और एक-दूसरे के बिना अधूरे लगते हैं।

कुदरत का अनोखा संगम
आमतौर पर बंदरों को शरारती और चंचल माना जाता है। जबकि कुत्ते इंसानों के सबसे वफादार दोस्त माने जाते हैं। लेकिन जब दो अलग-अलग प्रजातियों के ये जानवर एक-दूसरे के इतने करीब आ जाएं, तो यह वाकई में कुदरत का अनोखा संगम ही कहा जाएगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस अनोखी दोस्ती को खूब पसंद कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें