फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: ज्वाला धाम शक्ति पीठ का ऐतिहासिक जवारे जुलूस का भव्य आयोजन, देखें वीडियो

Wed, 09 Apr 2025 07:17 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले के नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर दूर स्थित मां ज्वाला धाम शक्ति पीठ उचेहरा में हर साल की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक जवारा जुलूस पूरी भव्यता के साथ निकाला गया। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मनोकामना जवारा कलश विसर्जन जुलूस में भाग लिया। मां काली के नृत्य ने पूरे जुलूस की शोभा बढ़ा दी, जिससे भक्तगण भावविभोर हो उठे।

जवारा विसर्जन जुलूस शाम चार बजे मां ज्वाला धाम उचेहरा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुआ। यह जुलूस माता के दरबार की परिक्रमा करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ घोरछत्र नदी तक पहुंचा, जहां विधिवत रूप से जवारों का विसर्जन किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति भाव से ओत-प्रोत नजर आए और मां ज्वाला के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

यह भी पढ़ें: जब पानी की तलाश में जंगल में भटकने लगा बाघ, फिर जो हुआ...देखें वीडियो

मां काली का नृत्य बना आकर्षण
जवारा जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर मां काली के भक्तिपूर्ण नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अद्भुत नृत्य ने धार्मिक आस्था को और प्रबल बना दिया, जिससे उपस्थित भक्तों ने मां काली की महिमा का गुणगान किया।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नौरोजाबाद पुलिस बल के साथ-साथ उमरिया और बिरसिंहपुर पुलिस बल ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी सराहनीय रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का मामला, पंचायत सचिव हेतराम चतुर्वेदी निलंबित

श्रद्धा और आस्था का प्रतीक
हर वर्ष निकाला जाने वाला यह ऐतिहासिक जवारा जुलूस श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जाता है। इसमें भाग लेने के लिए न केवल स्थानीय बल्कि दूर-दराज से आए भक्तगण भी उमड़ पड़ते हैं। मां ज्वाला धाम शक्ति पीठ उचेहरा में आयोजित यह उत्सव भक्तों के लिए एक दिव्य आध्यात्मिक अनुभव साबित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें