फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: नाइट सफारी का आनंद लेने के लिए जा रहे विदेशी पर्यटकों की गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बची जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Updated Sun, 16 Feb 2025 10:34 AM IST

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला मोड़ पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। नीदरलैंड के दो पर्यटक नाइट सफारी के लिए ताला जा रहे थे। इस दौरान उनकी इनोवा कार (एमपी 18 टी 3354) में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि वाहन में पावर लॉक नहीं हुआ, जिससे चालक और दोनों पर्यटक समय रहते बाहर निकल गए। 

जानकारी के मुताबिक, ये दोनों विदेशी सैलानी पतौर स्थित तथास्तु रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे और नाइट सफारी का आनंद लेने के लिए जा रहे थे। बांधवगढ़ में नाइट सफारी के लिए ऑफलाइन बुकिंग की प्रक्रिया होती है, जिसके तहत पर्यटकों को बुकिंग काउंटर जाना पड़ता है। वहां से टिकट कन्फर्म होने के बाद उन्हें सफारी के लिए जिप्सी उपलब्ध कराई जाती है।

शनिवार देर रात पर्यटक होटल से इनोवा गाड़ी से निकले थे। वे ताला मोड़ के पास पहुंचे तभी अचानक उनकी गाड़ी में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर राख हो गया। ताला चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया।
पर्यटकों की सतर्कता और वाहन में पावर लॉक न होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे किसी की जान नहीं गई।  

ताला चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि इनोवा गाड़ी विदेशी पर्यटकों को लेकर ताला जा रही थी, तभी उसमें आग लग गई। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है, पर्यटक सुरक्षित हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें दूसरी गाड़ी से गंतव्य तक पहुंचाया गया है। गाड़ी में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें