उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के नंबर-43 के जोहिला पुल के पास टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर वाहन को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
बता दें कि मंगलवार को पिता और पुत्र पाली से अपने घर नौरोजाबाद छापरी जा रहे थे। पिता अल्लू प्रजापति उम्र 50 वर्ष अपने पुत्र मनीष प्रजापति 23 वर्ष का इलाज कराने बिरसिंहपुर पाली आया हुआ था। इसके बाद इलाज करवाकर लौटते वक्त जोहिला पुल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक क्रमांक एमपी-18 एच-6507 ने एमपी-54 एमडी-6219 को टक्कर मारकर ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिवचरण बोहित ने बताया कि नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के उमरिया रोड में एक्सीडेंट में पिता पुत्र की मौत हो गई है। शव का कल पीएम करवाया जाएगा।
खराब सड़क बनी हादसे की वजह
बताया जाता है कि खराब सड़क होने की वजह से बाइक सवार और नियंत्रित हो गया और ट्रक के पिछले पहिए पर जाकर ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना दर्दनाक रहा कि बाइक चालक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना की जानकारी जैसे ही मनीष प्रजापति के मां को लगी, वह घटना स्थल पर पहुंच गई और भी सड़क पर मां के साथ परिजनों ने रोना शुरू कर दिया।