उमरिया जिला बाघों के लिए बेहद प्रसिद्ध है और यहां का वातावरण भी बाघों के लिए काफी अनुकूल बताया जाता है। इसी वजह से यहां बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है और मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में उमरिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को बाघिन और दो शावकों के एक साथ दीदार हुए हैं।
आपको बता दें कि एक अक्तूबर से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन में पर्यटन शुरू होने के बाद बाघ-बाघिन और शावकों के दीदार अलग-अलग अंदाज में हो रहे हैं। लेकिन कुछ अंदाज और नजारे पर्यटकों के लिए कभी न भूल पाने वाले बन जाते हैं। जहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन के दररहा तालाब के पास बाघिन अपने दो शावकों को लेकर अचानक जंगल के रास्ते में आ गई। पर्यटक जंगल सफारी और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे थे कि बाघिन और शावकों को देख रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने बाघिन और शावकों का वीडियो बना लिया।
बाघिन और दो शावक कैमरे में कैद
आपको बता दें कि उमरिया की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत बाघिन दर्रहा कि टेरिटरी खितौली जोन के दररहा तालाब और निगहा नाला के आसपास है। बाघिन की लगभग उम्र छह वर्ष और शावकों की उम्र लगभग 18 माह होगी। यह सावक अक्सर लोगों के सामने आते हैं और खूब लोगों का मनोरंजन भी करते हुए दिखाई देते हैं।