फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: मवेशियों के झुंड पर बाघ का हमला, दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने

Wed, 24 May 2023 03:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है, जहां पर्यावरण के लिए ये एक अच्छी खबर है तो वहीं, बांधवगढ़ से लगे आसपास के ग्रामीणों के लिए दहशत की बात है। बाघ अपने भोजन के लिए वन्यजीवों का तो शिकार करते ही हैं, लेकिन ये रहवासी इलाकों में भी अब दस्तक दे रहे हैं। हाल ही में एक बाघ ने मवेशियों के झुंड पर हमला किया, जिसका दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सड़क के किनारे पर्यटकों की गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान गाय और बछड़ों का झुंड सड़क पार कर रहा था। तभी अचानक एक बाघ जंगल से दौड़ता हुआ आया और मवेशियों पर हमला कर दिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाघ गाय के ऊपर झपट्टा मारता हुआ नजर आ रहा है। वहीं एक बछड़ा जो पर्यटकों की तरफ भाग रहा था, वह बच गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें