फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News:सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, युवती को डराया धमकाया,हिंदूवादी संगठनों ने होटल में गलत होने से रोका

Wed, 02 Jul 2025 03:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन में सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती करना एक युवती को  भारी पड़ गया। युवक ने पहले तो युवती से ठीक से बातचीत की लेकिन जब युवती को युवक के मुस्लिम होने की जानकारी लगी तो उसने बात करना बंद कर दिया। बस इसी बात से नाराज होकर युवक ने युवती को धमकाया। फिर  युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवती की बिना मर्जी के वह उसे अपने साथ एक होटल में भी ले गया। यहां युवक कुछ गलत करना चाहता था लेकिन हिंदूवादी संगठन के लोग समय पर पहुंच गए।  उन्होंने युवक को पकड़कर खाचरोद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

खाचरोद पुलिस के मुताबिक, पाल्या रोड निवासी साहिल शेख एक युवती को लेकर घिनोदा के एक होटल पहुंचा था। इसकी जानकारी हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को मिल गई, जिसके बाद करीब आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। जिन्होंने होटल में युवक-युवती के मिलने पर जमकर हंगामा मचाया। संगठन के सदस्यों ने  युवक से मारपीट की। इसके बाद होटल में तोड़फोड़ भी कर दी। संगठन कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां और अन्य सामान फेंककर उत्पात मचाया। इससे होटल में काम कर रहे कर्मचारी डर के मारे भाग गए। इसके बाद होटल में पुलिस पहुंची।  एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे और थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने युवती के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने साहिल शेख (निवासी पल्या रोड, नागदा) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धाराओं 64 (2) (जे), 64(2) (एम), 351(2), 49 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें-पति बोला- घूंघट कर ले, पत्नी ने बात नहीं मानी तो बच्चे को सड़क पर पटका, गंभीर रूप से घायल


होटल संचालक के खिलाफ भी हो कार्यवाही
हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि होटल में सरकार के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। युवक और युवती होटल में ठहरे जरूर थे लेकिन  उनके नाम रजिस्टर में दर्ज नहीं थे। साथ ही उनके आधार कार्ड का ब्यौरा भी नहीं लिया गया था।  युवक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया लेकिन होटल संचालक के खिलाफ अगर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो फिर हम थाने का घेराव करेंगे।    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें