भारतीय योग गुरु बाबा रामदेव मंगलवार को मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां, उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। बाबा रामदेव की बाबा महाकाल में अगाध श्रद्धा है। यही कारण है कि चार महीने में यह उनकी दूसरी यात्रा है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के उपप्रशासक एस.एन. सोनी ने बताया कि योग गुरु बाबा रामदेव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर मंदिर के आचार्यों की उपस्थिति में विशेष पूजन-अर्चन किया और ध्यान लगाकर बाबा महाकाल से विशेष प्रार्थना भी की।
ये भी पढ़ें: जीतू पटवारी बोले- MP की महिलाएं पीती हैं सबसे ज्यादा शराब, CM यादव ने कहा, यह बहनों का अपमान
पूजन-अर्चन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए बाबा रामदेव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तम दर्शन व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद। उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि किसी की भी मृत्यु अकाल कारणों से न हो, भारत सुखी और समृद्ध बने और सभी लोग निरोगी रहें।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर जारी है, हम शांतिवादी नहीं, तीनों सेना प्रमुख ने बताई भविष्य की तैयारियां