फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने परिवार संग किए महाकाल के दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना

Mon, 02 Jun 2025 05:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और ॐ नमः शिवाय का जाप भी किया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर आज अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करना उज्जैन आई थी, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजा दर्शन किया और उसके बाद नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी जी के कानों में मनोकामना भी कही। पूजन अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा ने ठाकुर का स्वागत और सत्कार किया गया।



धार से सांसद हैं सावित्री ठाकुर
सावित्री ठाकुर भारत की सोलहवीं लोकसभा की सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे मध्य प्रदेश के धार से निर्वाचित हुईं। वे भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध हैं। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव मध्य प्रदेश की धार सीट से लड़ा था। 2024 के भारतीय आम चुनाव मे धार से सावित्री ठाकुर चुनी गईं।

ये भी पढ़ें- पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक कल, सीएम 33.88 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

करियर से की एनजीओ की शुरुआत
सांसद सावित्री ठाकुर का जन्म एक जून 1978 को हुआ था। वे आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की पृष्ठभूमि से आती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक एनजीओ में को-ऑर्डिनेटर के रूप में की थी। सावित्री के नाम में ही सिर्फ ठाकुर लगा है, लेकिन मूल रूप से वे आदिवासी समाज से आती हैं। वे 10वीं पढ़ी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- हाथ पर गुदे हुए नाम से हुई राजा की पहचान, पत्नी अभी भी लापता; असम में बना था शिलांग का प्लान



राजनीति में अपने दम पर पाया ये मुकाम
सांसद सावित्री ठाकुर ने राजनीति में अपने दम पर जगह बनाई है। उनके परिवार का दूर-दूर तक राजनीति से कोई नाता नहीं था। उनके पति तुकाराम ठाकुर किसान है और पिता राज्य वन विभाग के कर्मचारी रह चुके हैं। एनजीओ में को-ऑर्डिनेटर बनने के दौरान सावित्री आरएसएस के संपर्क में आईं थी। इसके बाद उससे जुड़ गईं। आदिवासी समाज से और पढ़ी लिखी महिला होने का फायदा सावित्री को मिला और धीरे-धीरे उन्होंने राजनीति में अपनी जगह बनाई। सबसे पहले साल 2003 में सावित्री जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। 2004 में उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का भी मौका मिला।

इन राजनीतिक पदों पर रहीं सावित्री ठाकुर
• 2003 में जिला पंचायत सदस्य  
• 2004 में जिला पंचायत अध्यक्ष  
• 2010 में धार भाजपा जिला उपाध्यक्ष  
• 2013 में कृषि उपज मंडी समिति, धामनोद की अध्यक्ष 
• 2014 में लोकसभा सांसद  
• 2017 में भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 
• राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य 
• वर्तमान में आदिवासी महिला विकास परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री  
• वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें