फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में अजीब चोरी: घर के बाहर सूख रहे महिला के अंडरगारमेंट चुरा ले गया चोर, CCTV में कैद हुई घटना

Thu, 12 Mar 2026 02:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन शहर के चिमनगंज थाना क्षेत्र में चोरी की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक चोर ने रुपये या जेवरात नहीं, बल्कि घर के बाहर सूख रहे महिला के अंडरगारमेंट चुरा लिए। यह पूरी घटना घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके में एक घर के बाहर रोज की तरह कपड़े धोकर रस्सी पर सुखाने के लिए डाले गए थे। देर रात एक युवक वहां पहुंचा और पहले आसपास का जायजा लिया। इसके बाद उसने रस्सी पर टंगे महिला के अंडरगारमेंट उतारे और उन्हें लेकर वहां से फरार हो गया।

पढ़ें:  सागर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आठ दुकानों से 17 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त; ताबड़तोड़ छापेमारी सुबह जब घर के लोगों ने कपड़े गायब देखे तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। फुटेज में युवक साफ दिखाई दे रहा है, जो पहले इधर-उधर देखता है और फिर तेजी से कपड़े उतारकर वहां से निकल जाता है। यह दृश्य देखकर परिवार और आसपास के लोग भी हैरान रह गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत चिमनगंज थाना पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस तरह की अनोखी चोरी को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग भी हैरान हैं कि आखिर चोर ने पैसे या अन्य सामान छोड़कर सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट ही क्यों चोरी किए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें