फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन के मोहित ने Neet परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, ऑल इंडिया 82 रैंक बनाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Sun, 15 Jun 2025 08:18 AM IST

भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2025 का रिजल्ट शनिवार को जारी हुआ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए गए रिजल्ट में उज्जैन के होनहार मोहित भारती ने भी झंडा गाड़ दिया है। मोहित भारती को ऑल इंडिया रैंक 82 मिली है और 649 अंक मिले हैं। मोहित की इस सफलता पर उनके परिवार में खुशियों का माहौल है। बताया जाता है कि मोहित महाकाल वाणिज्य कॉलोनी में रहने वाले जिला पंचायत में प्रोजेक्ट ऑफिसर रमेश भारती के छोटे बेटे हैं।

नीट यूजी-2025 के रिजल्ट में सफलता पाने वाले मोहित ने रिजल्ट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज मेरा सपना साकार हो गया। इसके लिए मैने कड़ी मेहनत की। कभी भी सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं ढूंढा। आपने कहा कि पूरे मन से और पर्याप्त समय देकर अगर लगातार मेहनत की जाए तो हर सपना साकार हो सकता है। मोहित ने बताया कि में रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता था। शाम को दोस्तों के साथ खेलने भी जाता रहा। मेरे NEET में सिलेक्शन के पीछे गुरुजन सहित मेरी फैमिली का बड़ा योगदान रहा। आपने कहा की मेरी मेहनत रैंक में दिख रही है। अब दिल्ली एम्स ज्वाइन करना चाहता हूं। न्यूरोलॉजी का बड़ा डॉक्टर बनने की इच्छा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें