फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सिद्धिविनायक के चल समारोह में तनाव, लव जिहाद की झांकी निकलने से एक पक्ष को लगा बुरा, आमने-सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Fri, 05 Sep 2025 06:07 PM IST

चल समारोह के दौरान लव जिहाद की झांकी निकालने को लेकर अब नए विवाद शुरू हो गए हैं। कुछ दिनों पहले घटिया थाना क्षेत्र में भगवान शिव की सवारी के दौरान लव जिहाद की झांकी निकालने पर बवाल मचा था। ऐसा ही कुछ आज महिदपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां लव जिहाद की झांकी निकाले जाने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध जताया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। नारेबाजी से शुरू हुए इस विवाद में पथराव तक होने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें- उज्जैन में विराजे 2.5 लाख लौंग-इलायची से बने भगवान गणेश, महाकाल मंदिर क्षेत्र में 'बिखर' रही खुशबू

यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार महिदपुर के जेल रोड से शुक्रवार को भगवान सिद्धिविनायक का परंपरागत जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें लव जिहाद की झांकी निकाले जाने की खबर जैसे ही मुस्लिम समाज को लगी तो उन्होंने मोती मस्जिद के पास से निकल रहे इस जुलूस को रोका और उसके बाद झांकी को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। स्थिति कुछ ऐसी बनी की चारों ओर अफरा तफरी मच गई और नारेबाजी के बीच पथराव तक होने लगा। घटना की जानकारी लगते ही महिदपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार और एसडीएम अजय हिंगे ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले को कंट्रोल किया इसके बाद यह जुलूस पुलिस की मौजूदगी में निकाला जा रहा है।

लव जिहाद की झांकी निकलने से नाराज थे मुस्लिम समाजजन
पुलिस के अनुसार सिध्दीविनायक गणेश के जुलूस में लव जिहाद की झांकी लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकली जा रही थी, लेकिन इस झांकी पर मुस्लिम समाज का कड़ा विरोध था। उन्होंने झांकी को लेकर आपत्ति जताई और मोती मस्जिद क्षेत्र में काफी देर तक इस जुलूस को आगे नहीं निकलने दिया गया। लोगों के अनुसार स्थिति कुछ ऐसी बन गई थी कि अफरा तफरी मचने से महिदपुर क्षेत्र के बाजार तक बंद हो गए थे। चारों ओर पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी।
विवाद के बाद पुलिस बल ने दी समझाइश   नारेबाजी के साथ झांकी का विरोध होने पर भीड़ लग गई।    पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और पुलिस के साए में झांकी निकाली गई। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें