फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: खेत में बने स्विमिंग पूल ने ले ली आठ साल के मासूम की जान, दादा के साथ गया था खेत

Sat, 19 Apr 2025 10:26 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

ग्राम दाऊदखेड़ी स्थित खेत पर बने छोटे पूल में 8 वर्ष के बालक की डूबने से मौत हो गई। नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। सुसनेर में रहने वाला 8 वर्षीय बालक अमन राजोट पिता मान सिंह राजोट कुछ दिनों पहले दाऊदखेड़ी उज्जैन आया हुआ था। कल वह अपने दादा कालूराम के साथ खेत पर गया था। जब कालूराम खेत का काम निपटा रहा था तो अमन खेत पर बने स्विमिंग पूल के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह पूल में जा गिरा। कुछ देर तक जब अमन कालूराम को नहीं दिखा तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। इस दौरान अमन पूल में पड़ा था, पानी में से बुलबुले उठ रहे थे। कालूराम ने बताया कि पोते को तत्काल पूल से निकाला और उसके पेट से पानी निकाला। उसकी जान बचाने के लिए उसे तुरंत निजी चिकित्सालय ले गए, लेकिन यहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23: नवाचार श्रेणी के लिए चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी

पहली कक्षा में कराया था एडमिशन
कालूराम ने बताया कि अमन का पिछले वर्ष ही प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा में एडमिशन कराया था। अमन की दो बहनें हैं, वह इकलौता बेटा था। कालूराम दाऊदखेड़ी में चेतन शर्मा के खेत पर मजदूरी करते हैं। उसी खेत में चेतन शर्मा ने छोटा पूल बना रखा है, जिसमें गिरने से उनके पोते की मृत्यु हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

ये भी पढ़ें- बोत्सवाना से भारत लाए जाएंगे आठ चीते, पहले चार मई में पहुंचेंगे,अब तक चीता परियोजना पर 112 करोड़ खर्च

खेत मालिक के खिलाफ हो सकता है प्रकरण दर्ज
नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि अमन अपने दादा के साथ खेत पर गया था और वहां खेलने के दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हुई है। सचिन शर्मा ने किस नियम के आधार पर खेत में पूल बनाया था इसकी जांच मौके पर पहुंचकर की जाएगी। बालक के परिजन के बयान लेने के बाद शव का पीएम कराया गया है। यदि पूल नियम विरूद्ध बनाया गया है तो खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें