फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: स्टंटबाजी ले लेती लोगों की जान, गाने की धुन पर ट्रैक्टर घुमाने के दौरान हादसा, वीडियो वायरल

Sun, 31 Aug 2025 07:58 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

जिले के महिदपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चल रहे समारोह के दौरान ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति गाने की धुन पर अपना ट्रैक्टर तेज गति से घूम रहा था लेकिन यह स्टंटबाजी ट्रैक्टर चालक को उस समय महंगी पड़ गई, जब ट्रैक्टर स्टंट के दौरान अचानक पलटी खा गया। इस दौरान ड्राइवर के साथ ही ट्रैक्टर में लगभग 6 लोग सवार थे। गनीमत यह रही की ट्रैक्टर पलटने से कोई घायल नहीं हुआ। इस घटना ने यह सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं कि अगर ट्रैक्टर पलटी खाने की बजाय चल समारोह की ओर चला जाता तो शायद इस घटना में जनहानि भी हो सकती थी।

उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में भगवान देवनारायण का एक चल समारोह धूमधाम से निकाला जा रहा था जो की भीमाखेड़ा से शुरू होकर घोसला रोड होते हुए महिदपुर थाने के सामने तक पहुंचा था भगवान देवनारायण के इस चल समारोह में गुर्जर और गारी समाज के लगभग 600 से 700 समाजजन चल समारोह में शामिल हुए थे। यह चल समारोह जैसे ही घोसला रोड स्थित महिदपुर थाने के सामने पहुंचा तो एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक स्टंट करना शुरू कर दिया। स्थिति कुछ ऐसी बनी की ट्रैक्टर चालक डीजे और बैंड की धुन पर ट्रैक्टर को तेज गति से दौड़ा रहा था, लेकिन कुछ देर में ही ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटी खा गया ट्रैक्टर के पलटने के दौरान इसमे ड्राइवर सहित करीब 6 लोग सवार थे। घटना के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। यही कारण रहा की समाजजनों ने तुरंत ट्रैक्टर को सीधा कर दिया।

कोई घायल नहीं
इसे भगवान देवनारायण की कृपा ही कहा जाएगा कि इस स्टंटबाजी की घटना के दौरान ट्रैक्टर पलटने पर भी ड्राइवर सहित 6 लोग सलामत रहे और किसी को चोट तक नहीं आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तो हो रहा है लेकिन क्योंकि यह मामला सामाजिक है इसीलिए इस बात की कोई शिकायत नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 23 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में साढ़े चार इंच तक गिर सकता है पानी

तो हो जाती बड़ी दुर्घटना
बताया जाता है कि भगवान देवनारायण के इस चल समारोह के दौरान लगभग 600 से 700 समाजजन चल समारोह में शामिल थे। घटना के दौरान ट्रैक्टर के पलटने पर भी सलामत रहे लेकिन सीधा सा प्रश्न यह भी है कि अगर ट्रैक्टर पलटने की बजाय चल समारोह के भीड़ वाले क्षेत्र में पहुंचता तो आखिर क्या होता है। इस प्रकार से गाने की धुन पर स्टंट करना गलत है समाजजनों को भी इस घटना से सीख लेना चाहिए।

इस मार्ग से निकला था चल समारोह
बताया जाता है कि यह चल समारोह भीमाखेड़ा से शुरू होकर घोसला रोड पर पहुंचा था और यही पर ट्रैक्टर पलटने की घटना घटित हो गई थी। इस घटना के बाद यह चल समारोह अंबेडकर चौक, चौक बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, पुराना बस स्टैंड और शहर के अन्य प्रमुख मार्गो से होता हुआ विजय स्तंभ पहुंचा जहां इस चल समारोह का समापन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें