फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बाथरूम जाना है... यह बोलकर रेलवे स्टेशन पर एक परिवार को बच्चा दे गई महिला, सच जानकर उड़े होश; पहुंची पुलिस

Thu, 31 Jul 2025 09:32 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक महिला बच्चा गोद में लेकर एक परिवार के पास पहुंची और कहा कि बच्चे को कुछ देर के लिए अपने पास रख लीजिए, मुझे बाथरूम जाना है। महिला की मजबूरी को देखते हुए यात्रियों ने बच्चा रख लिया, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी महिला वापस नहीं आई। संबंधित परिवार ने महिला को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में बच्चा पुलिस को सौंप दिया गया।  

दरअसल, उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक महिला दूधमुंहे बच्चे को यात्रियों के पास छोड़कर फरार हो गई। महिला का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह बच्चे को छोड़ने के बाद रेलवे स्टेशन से बाहर भागते हुए दिखाई दे रही है। यात्रियों द्वारा बच्चे को पुलिस को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसे मातृछाया भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: 'मैं जा रही हूं', जिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, वो HC का जज बना तो महिला जज ने दिया इस्तीफा; भावुक कर देगा

ट्रेन का इंतजार कर रहा था परिवार
जीआरपी पुलिस के मुताबिक, राजस्थान का एक परिवार महाकाल दर्शन के बाद मंगलवार शाम वापसी के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक महिला बाथरूम जाने का बहाना बनाकर करीब 6 माह की बच्ची को कुछ देर के लिए संभालने के लिए दे गई और फिर वापस नहीं लौटी। यात्रियों ने महिला को काफी तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। सीसीटीवी के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बच्चा उसी महिला का है या किसी और का?

ये भी पढ़ें:  'साईं बाबा की मूर्ति कुएं में डाल दो,फोटो जला दो': महामंडलेश्वर बोले- हम फकीर की पूजा क्यों करें?

बच्चे के माता-पिता की तालाश
जीआरपी टीआई सोहनलाल पाटीदार ने बताया कि उज्जैन व आसपास के जिलों से वहां गुम हुए छह माह के बच्चों की जानकारी मांगी गई है। इसके आधार पर बच्चे के माता-पिता का पता लगाया जा रहा है।
   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें