फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: कलेक्शन एजेंट को एयर गन दिखाकर हजारों की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार; 3.14 लाख का माल बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Updated Wed, 11 Feb 2026 10:16 AM IST

खाचरौद के ग्राम लसुडिया खेमा और बाछाखेड़ी आम रोड़ पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी धार जिले से गिरफ्तार किए गए, जबकि रेकी करने वाला एक आरोपी खाचरौद का ही रहने वाला है। आरोपियों से लूटी गई राशि और सामान भी बरामद कर लिया गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया 4 फरवरी की सुबह 11 बजे खाचरौद के लसुडिया खेमा और बाछाखेड़ी के बीच सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी के कलेक्शन एजेंट राहुल मेवाड़ा से तीन अज्ञात बदमाशों ने एयर गन दिखाकर 52 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप लूट लिया था। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल से लेकर संभावित रास्तें पर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धार जिले के मोइन पिता इमरान खान, साहिल पिता शहजाद, अतुल पिता सूर्यमणि और खाचरौद निवासी अरमान पिता रोशन खान को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों से कुल 3.14 लाख रुपये का माल बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ग्रामीणों का पथराव, केन बेतवा लिंक परियोजना से पीड़ित लोग आक्रोशित

एसडीओपी आकांक्षा बिछोड़े ने बताया कि लुटेरों को पकड़ना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, क्योंकि वारदात के समय आरोपियों ने चेहरे पर मॉस्क पहन रखे थे और उनकी बाइक का नंबर भी दिख नहीं रहा था। पुलिस ने संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस बदनावर पहुंची। यहीं आरोपियों की पहचान हुई। शंका के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी अरमान कलेक्शन एजेंट के पास रुपये जमा कराता था। उसी ने बदमाशों को एजेंट की गतिविधियों की पूरी जानकारी दी और उसी ने रैकी की थी। जिसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें