फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन में दहन के पहले ही गिर गया रावण का पुतला, बनाने वाले कारीगर को आई चोट

Thu, 02 Oct 2025 07:25 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

दशहरा पर्व पर आज देशभर की तरह उज्जैन के दशहरा मैदान पर भी रावण के पुतले का दहन किया जाने वाला था, लेकिन इसके पहले ही चले तेज आंधी के कारण अचानक रावण का पुतला नीचे गिर गया। इस पुतले के नीचे गिरने के साथ ही रावण दहन के पहले काम कर रहे एक कलाकार को भी अचानक पुतला करने से चोट आ गई। 

लाला अमरनाथ स्मृति समिति द्वारा 62 वर्ष दशहरा उत्सव मनाया जाने वाला था, लेकिन इसके पहले ही चले तेज आंधी के कारण अचानक रावण का पुतला धराशायी हो गया। पुतला नीचे गिरने से ना तो यहां खड़े लोग कुछ समझ पाए और ना ही आयोजन समिति कुछ कर पाई। बताया जाता है कि घटना में रावण बनाने वाले एक कलाकार को सिर में चोट आई है, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

फिर खड़ा किया पुतला और मनाया पर्व
रावण दहन के पहले उज्जैन में हुई जोरदार बारिश के कारण जहां दशहरा मैदान पर रावण का पुतला आंधी के कारण नीचे गिर गया था। वहीं रामघाट और भैरवगढ़ क्षेत्र में हुई तेज बारिश से रावण के पुतले को जैसे तैसे भीगने से बचाया गया और निर्धारित समय पर उसका दहन कर दिया गया। 

अब उनकी चिंता बड़ी 
याद रहे कि उज्जैन में रावण दहन का कार्यक्रम जोरदार तरीके से आयोजित होता है। शहर में लगभग तीन से चार दिनों तक रावण दहन किया जाते हैं। आज दशहरा मैदान रामघाट और भगवानगढ़ क्षेत्र में रावण का दहन किया गया, लेकिन कल शास्त्री नगर, नानाखेड़ा और हरि फाटक ब्रिज के नीचे भी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। समस्या इस बात की है कि आज विजयदशमी पर रावण के पुतला दहन के दौरान आई आंधी और तेज बारिश के बाद इन आयोजकों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं क्योंकि अगर मौसम ऐसा ही रहता है तो फिर रावण दहन के अन्य कार्यक्रम कैसे हो पाएंगे बस इसी बात ने आयोजको की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें