फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास अवैध निर्माण पर चली JCB, बेगमबाग के सात मकानों को तोड़ा, स्टे हटते ही एक्शन

Wed, 11 Jun 2025 11:54 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग स्थित बेगमबाग कॉलोनी में बुधवार सुबह अवैध मकान तोड़ने की कार्यवाही हुई। इसमें सात मकानों को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान कोई विरोध प्रदर्शन भी हुआ। अन्य कोई परेशानी ना हो इसको देखते हुए पहले ही 250 पुलिसकर्मियों का बल लगाया गया था जिसके तहत यह कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

ये भी पढ़ें- भोपाल में 75 से अधिक चोरी करने वाला खाटू श्याम में छिपा था, आठ लाख के सामान के साथ गिरफ्तार

यूडीए के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग स्थित यह संपत्ति उज्जैन विकास प्राधिकरण की है, जिसे कुछ वर्षों पहले रहवासी क्षेत्र के रूप में बनाया गया था। लेकिन, यहां रहने वाले लोग पिछले काफी समय से इस भूमि का या तो व्यावसायिक रूप से उपयोग कर रहे थे या फिर उन्होंने इस भूमि के अलग-अलग भागों पर नियम विरुद्ध निर्माण कर लिया था। कुछ समय पहले बेगमबाग क्षेत्र के इन्हीं मकानो की लीज नवीनीकरण किया जाना था, लेकिन नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर 28 से 30 मकान की लीज निरस्त कर दी गई थी। इन मकानो में अभी काफी मकान के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, लेकिन जिन सात मकानों पर आज कार्रवाई की गई, उनका कोर्ट से स्टे हटा दिया गया था। इसके बाद सात दिन का नोटिस दिया गया और अब विधिवत रूप से इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कार्रवाई के तहत गुलनाज खान - मकान नंबर 20, कनीज खान - मकान नंबर 59, अब्दुल लतीफ मकान नंबर 59/1, मोहम्मद शायद - मकान नंबर 30, जुबैदा खान मकान नंबर 64 के मकान तोड़े गए। इस दौरान नगर निगम, यूडीए और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहें। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
  ऐसे हुई कार्रवाई।
  कार्रवाई के दौरान तैनात रहा पुलिस बल।    ऐसे हुई कार्रवाई।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें