फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: ऐसा तूफान कि लोगों के देखते-देखते उड़ गया टीन शेड, घटना का वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 14 Jun 2025 11:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

मध्यप्रदेश में तेज गर्मी और उमस के बीच लू का असर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम में इतना बदलाव देखा जा रहा है कि कहीं लोग तेज गर्मी से परेशान हैं तो कहीं धूलभरी आंधी और अचानक हो रही बारिश ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। उज्जैन के बड़नगर में भी तेज हवा और आंधी के बीच का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हवा की तीव्रता के कारण पूरा टीन शेड ही हवा में उड़ गया।

बड़नगर में तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही
बड़नगर में तेज आंधी और बारिश ने जैसे तबाही मचा दी। केसुर रोड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज हवा और आंधी चलने से कुछ लोग खुद को बचाते नजर आ रहे हैं, तो वहीं सड़क की दूसरी ओर तेज हवा के कारण पूरा टीन शेड उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ही गांव की बिजली सेवा ठप्प है।

पहली बार देखा ऐसा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में लोगों का कहना है कि आंधी-तूफान तो आते रहते हैं, लेकिन ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा, जिसमें तेज हवा और आंधी के कारण पूरा का पूरा टीन शेड ही उड़ जाए। तेज हवाओं के चलते केसुर रोड पर बना टीन शेड पूरी तरह उखड़कर उड़ गया, और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के धार, रतलाम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजगढ़, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर और नीमच जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देखें तस्वीरें...      

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें