फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Honey Trap: सोशल मीडिया पर दोस्ती के जाल में फंसा प्रॉपर्टी ब्रोकर, अपहरण कर मांगी 50 लाख की फिरौती

Sat, 13 Sep 2025 09:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्रॉपर्टी ब्रोकर के लिए जानलेवा साबित हुई। जबलपुर निवासी युवती ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर प्रॉपर्टी ब्रोकर को मिलने बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। वारदात में कुल छह आरोपी शामिल थे, जिनमें दो पुरुष और चार महिलाएं थीं। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तुलाहेड़ा निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर राहुल राठौर ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती हुई थी। 11 सितंबर को युवती ने मिलने बुलाया और कानीपुरा ब्रिज पर कार में बैठते ही अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने धमकी दी कि हमसे बात कर ले, वरना बलात्कार के झूठे केस में फंसा देंगे। इसके बाद चाकू दिखाकर कहा गया कि 50 लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे। कम से कम 25 लाख रुपये तो हर हाल में चाहिए।



आरोपियों ने पीड़ित को उसकी ही कार से अगवा किया और बेरहमी से पीटा। मोबाइल छीन लिया और पूरे रास्ते धमकाते रहे। यहां तक कि उसके अकाउंट से डीज़ल और खाने-पीने का सामान तक मंगवाया गया। रातभर खेत में बंधक बनाकर रखा गया और बार-बार दबाव बनाया गया कि पैसे मंगवाओ। पीड़ित ने जैसे-तैसे अपने जीजा को फोन कर 15 लाख रुपये लाने का बहाना किया। जीजा सतीश राठौर और उसके साथी पहुंचे तो आरोपी कार लेकर भागे, लेकिन पीछा करने पर कार की टक्कर हो गई और गाड़ी खेत में पलट गई। अफरा-तफरी में आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से अब सभी छह आरोपी पकड़ लिए गए हैं।

चिमनगंज थाना पुलिस ने इस पूरे मामले में अपहरण, लूट, मारपीट और धमका कर वसूली की धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस हनीट्रैप गैंग के अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें