फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन की 150 फीट ऊंची मिल की चिमनी विस्फोट से ध्वस्त, औद्योगिक गौरव का एक और प्रतीक समाप्त

Sat, 27 Dec 2025 06:18 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

वह दौर जब उज्जैन की सुबह मिलों के सायरन से गूंजती थी और आसमान में धुआं उगलती ऊंची चिमनियाँ शहर की समृद्धि का प्रतीक बनती थीं, अब हमेशा के लिए इतिहास बन गया। विवेकानंद कॉलोनी स्थित लौटी स्कूल परिसर में खड़ी लगभग 150 फीट ऊंची मिल की चिमनी को नगर निगम ने विस्फोट के जरिए ध्वस्त कर दिया। यह चिमनी कभी शहर की औद्योगिक धड़कन का हिस्सा थी, जिसके साये में हजारों मजदूरों का जीवन चलता था। क्षेत्र के बुजुर्ग निवासियों के अनुसार, यह चिमनी शहर की नजर अली मिल की इकाई के रूप में संचालित फ्लोवर मिल का हिस्सा थी। जर्जर अवस्था के कारण इसे अब सुरक्षा की दृष्टि से गिराना आवश्यक था।

ये भी पढ़ें- पन्ना से खुशखबरी: दुनिया में घटे गिद्ध, वहीं यहां के जंगलों में बढ़ी उनकी उड़ान; जैव विविधता के लिए शुभ संकेत इंदौर के विस्फोटक विशेषज्ञ शरद सरवटे के निर्देशन में 16 किलो विस्फोटक की मदद से चिमनी को कुछ ही पलों में मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया गया। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बटन दबते ही यह विशालकाय ढांचा धराशायी हो गया। इस घटना के साथ ही 'मिलों के शहर' उज्जैन की औद्योगिक पहचान का एक और प्रतीक हमेशा के लिए समाप्त हो गया। अब बस किस्से ही रह गए हैं कि कैसे कभी इन चिमनियों के धुएँ से उज्जैन की अर्थव्यवस्था महकती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें